पुलिस सहायता संगठन के जिला अध्यक्ष रिक्की गर्ग ने अपने जन्म दिवस पर किया वृक्षारोपण
Event Date: 2025-12-09
हनुमानगढ़, 09 दिसंबर।
पुलिस सहायता संगठन हनुमानगढ़ द्वारा आज संगठन के हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष रिक्की जी गर्ग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर पौधारोपण करने की परंपरा है, जिसके तहत आज यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ग्रीन सिटी कॉलोनी के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में कुल चार पौधे लगाए गए, जिनकी नियमित देखभाल पुलिस सहायता संगठन द्वारा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र संधा, प्रदेश सचिव विजय गुप्ता, हनुमानगढ़ तहसील अध्यक्ष हेमराज, जगदीश वर्मा, रवि वर्मा एव मुकेश वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
← Back to Events