Police Sahayata Sangathan (PSS)

संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है लालचंद धांधल

Event Date: 2026-01-26
26 जनवरी 2026 सुबह 9:15 बजे पुलिस सहायता संगठन प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष मनीष जी मक्कासर तथा महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना जी बावरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस सहायता संगठन प्रदेश अध्यक्ष लालचंद ने की।
जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर व जिला अध्यक्ष सुलोचना बावरी ने कहा हमारे भारतीय संविधान में सभी धर्म,जातियों, समुदायों को बराबर का दर्जा दिया गया है आज ही के दिन संविधान पूरे भारतवर्ष में लागू किया गया।
पुलिस सहायता संगठन प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि इस विशाल संविधान ने हमें हमारे हक व हमें बुराई के खिलाफ लड़ने की ताकत दी है इसकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री सावित्री देवी भाटी, जयराम ढुकिया सोशल मीडिया प्रभारी,गुरदीप सिंह चहल जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी,हंसराज पवार प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था,प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता चिमन नागपाल, तहसील अध्यक्ष हेमराज, तहसील मीडिया प्रभारी मदन जिनागल, गुरु प्रेम सिंह, तुलसीराम धांधल सतपाल ग्रोवर,विद्याधर स्वामी,मंजू स्वामी,रमेश,मुकेश,संतोष कुमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
← Back to Events