होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Event Date: 2026-08-03
हनुमानगढ़। पुलिस सहायता संगठन (PSS) के प्रदेश कार्यालय, फतेहगढ़ रोड स्थित अम्बिका सिटी के सामने, हनुमानगढ़ टाउन में रविवार को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र संधा, जिला अध्यक्ष हनुमानगढ़ रिक्की गर्ग, विजय गुप्ता प्रदेश सचिव, सुरजीत खीचड़ प्रदेश महासचिव , मुकेश तहसील उपाध्यक्ष , प्रतीक बेनीवाल तहसील अध्यक्ष , जगरूप सिंह, चिमनलाल नागपाल प्रदेश प्रवक्ता, हेमराज तहसील अध्यक्ष, गुरप्रेम सिंह तहसील सचिव, सतपाल ग्रोवर, सावित्री देवी, मंजू देवी तहसील सचिव हनुमानगढ़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को संगठन के आई-कार्ड वितरित किए गए तथा संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
← Back to Events