पुलिस सहायता संगठन (P.S.S.) की स्थापना 08 जनवरी 2019 को दिल्ली में की गई थी। आज यह संगठन पूरे देश में अपने कार्यालयों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को स्थापित करना और समाज में पुलिस एवं नागरिकों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। संगठन न केवल पुलिस की सहायता करता है, बल्कि जब किसी कारणवश पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण रूप से नहीं कर पाती, तब संगठन अनुशासित एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात पुलिस प्रशासन के समक्ष रखता है। पुलिस सहायता संगठन का लक्ष्य है — “जन और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग और सम्मान का सेतु बनाना।”